पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि राजद चुनाव लड़ेगा, यह तय है। कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने की कोशिश हो रही है। दिल्ली प्रभारी मनोज झा और राष्ट्रीय महासचिव कमर आलम कांग्रेस से बात कर रहे हैं। एलायंस हो जाए तो अच्छी बात होगी।
कांग्रेस के साथ केंद्र एवं राज्य में एलायंस में हैं। चाहेंगे कि दिल्ली में भी हम कांग्रेस के साथ रहें। हम जीतने वाले सीट पर लड़ना चाहते हैं। सीटों की संख्या पर उन्होंने कहा कि मनोज झा बताएंगे कि कांग्रेस के साथ कितने सीटों पर बात हो रही है। वे गया जाने से पहले पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। सीएम योगी आदित्यनाथ के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि यह लोग जहर बोने की कोशिश कर रहे हैं। नफरत की राजनीति करते हैं। ऐसी राजनीति का कोई मतलब नहीं है।